Thursday, March 26, 2026
Homeअपराधनारनौंद अस्पताल के डॉ. बिट्टू के सरकारी क्वार्टर से लाखों की चोरी...

नारनौंद अस्पताल के डॉ. बिट्टू के सरकारी क्वार्टर से लाखों की चोरी का मामला सुलझा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

नारनौंद (हिसार): नारनौंद नागरिक अस्पताल में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. बिट्टू के सरकारी क्वार्टर से लाखों रुपये की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। नारनौंद थाना पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान नारनौंद वार्ड नंबर-3 निवासी संदीप के रूप में हुई है।

छुट्टी से लौटे तो टूटे मिले दरवाजे

डॉ. बिट्टू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 1 अगस्त से 30 सितंबर तक छुट्टी पर थे। जब वे 1 अक्टूबर को वापस क्वार्टर नंबर-3 में लौटे, तो देखा कि दरवाजे टूटे हुए हैं और घर का ज्यादातर सामान गायब है। चोरी हुए सामान में 43 इंच की सोनी एलईडी टीवी, वोल्टास विंडो एसी, वॉशिंग मशीन की मोटर, गीजर, फ्रिज की मोटर, गैस चूल्हा, सिलेंडर, साउंड स्पीकर, कपड़े, रसोई का सामान, और रूम हीटर जैसी कई घरेलू वस्तुएं शामिल थीं।

फुटेज से मिली अहम सुराग

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी गतिविधियों पर पुलिस ने नजर रखी।

पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। एएसआई कुलबीर सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी संदीप ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है।

पुलिस की तत्परता से सुलझा मामला

नारनौंद थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही सामान बरामद कर पीड़ित को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी निगरानी को जाता है।

डॉ. बिट्टू ने कहा कि पुलिस की तत्परता और पेशेवर रवैये से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चोरी हुआ सारा सामान भी जल्द वापस मिल जाएगा।

अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्टाफ ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल के सरकारी क्वार्टरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाएं और सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अस्पताल परिसर की सुरक्षा और गश्त व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments