Tuesday, March 31, 2026
Homeहादसापानीपत में मिली दिल्ली के भजनपुरा से डेढ़ साल पहले लापता नाबालिग...

पानीपत में मिली दिल्ली के भजनपुरा से डेढ़ साल पहले लापता नाबालिग लड़की, बाल कल्याण समिति ने परिजनों को सौंपा

पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने दिल्ली के भजनपुरा इलाके से डेढ़ साल पहले लापता हुई एक नाबालिग लड़की को बरामद किया। पुलिस ने बच्ची को संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।

चांदनीबाग थाना प्रभारी गौरव अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें यह लड़की इलाके में अकेली घूमती हुई मिली। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह दिल्ली के भजनपुरा की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बाल कल्याण समिति से संपर्क किया और दिल्ली पुलिस को सूचना दी।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष केदार दत्त कौशिक ने बताया कि बच्ची लगभग डेढ़ साल पहले अपने घर से निकल गई थी और तभी से लापता थी। दिल्ली पुलिस ने उस समय गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। अब पानीपत पुलिस की सतर्कता से बच्ची सुरक्षित मिल गई है।

समिति ने बच्ची से पूछताछ के बाद परिजनों से संपर्क किया और उन्हें तुरंत पानीपत बुलाया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बच्ची को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली और पानीपत पुलिस व बाल कल्याण समिति का आभार जताया।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments