Thursday, April 2, 2026
Homeराजनीतिबाबा साहेब पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का...

बाबा साहेब पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का यू-टर्न, बोले — ‘अंबेडकर ही संविधान निर्माता हैं’

बाबा साहेब पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का यू-टर्न, बोले — ‘अंबेडकर ही संविधान निर्माता हैं’

फरीदाबाद/कैथल:
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अब सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा। खट्टर ने कहा कि “विपक्ष मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है।”

मनोहर लाल खट्टर ने कहा — “डॉ. भीमराव अंबेडकर ही वास्तव में संविधान निर्माता हैं। बाबा साहेब के बिना संविधान की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। देश को संविधान समर्पित करने वाले बाबा साहेब ही थे। उनके बिना इसकी कल्पना करना व्यर्थ है।”

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि संसद में भी यह बात रखी गई है कि विपक्ष संविधान को लेकर राजनीति कर रहा है, जबकि बाबा साहेब के प्रति सच्चा सम्मान वही दिखा सकते हैं जो उनके विचारों को अमल में लाते हैं।

बाबा साहेब पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का यू-टर्न, बोले — ‘अंबेडकर ही संविधान निर्माता हैं’

बता दें कि फरीदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान खट्टर ने कहा था कि संविधान सिर्फ एक व्यक्ति ने नहीं लिखा, बल्कि इसके लिए एक समिति बनाई गई थी, जिसके अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। संविधान सभा ने इसे तैयार किया था।

हालांकि इस बयान के बाद कैथल से सांसद जयप्रकाश (जेपी) ने खट्टर पर पलटवार करते हुए कहा था कि उनका बयान बाबा साहेब के योगदान का अपमान है। जयप्रकाश ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत को केवल संविधान नहीं दिया, बल्कि समानता, न्याय और अधिकारों की नींव रखी।

जेपी ने कहा कि — “महापुरुषों के योगदान पर सवाल उठाना लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है।” उन्होंने खट्टर के बयान को “दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक” बताया था और इसे दलित, पिछड़े और वंचित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कहा था।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments