Thursday, March 26, 2026
Homeअपराधसोनीपत में जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पंचायत मेंबर...

सोनीपत में जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पंचायत मेंबर को गैंगस्टर से मरवाने की धमकी

सोनीपत जिले में एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने और बाद में गैंगस्टर से मरवाने की धमकी देने का मामला सामने आया। पंचायत मेंबर ने जांच करवाई तो फर्जी इकरारनामा और साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

सोनीपत में जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पंचायत मेंबर को गैंगस्टर से मरवाने की धमकी

सोनीपत जिले में जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी और फिर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचायत मेंबर द्वारा तहसीलदार और पटवारी से जांच करवाई गई, जिसमें फर्जी इकरारनामा और साजिश का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, गांव खिजरपुर अहीर निवासी शमशेर सिंह, जो सीएम विंडो एमिनेंट प्रश्न समिति के पूर्व सदस्य और वर्तमान में ग्राम पंचायत मेम्बर हैं, ने शिकायत दी कि बीर सिंह यादव और उसके परिवार ने उनसे जमीन का सौदा कर लाखों रुपए हड़प लिए।

43.50 लाख का सौदा, लेकिन निकली साजिश

शमशेर सिंह ने बताया कि 30 मार्च 2024 को बीर सिंह ने 10 कनाल 5 मरले भूमि 43.50 लाख रुपए में बेचने की बात कही। उन्होंने 50 हजार रुपए बतौर ब्याना दिए और 2 अप्रैल को रजिस्ट्री तय हुई। मगर आरोपी ने बार-बार टालमटोल की और बाद में झूठा बहाना बनाकर सौदा रद्द कर दिया।

धमकी: “अगर आवाज उठाई तो गैंगस्टर से मरवा देंगे”

शमशेर सिंह ने बताया कि जब उन्होंने रजिस्ट्री की बात की तो आरोपी बीर सिंह और उसके बेटों ने धमकी दी —

“अगर तूने कार्रवाई की, तो तुझे गैंगस्टर गिरोह से मरवा देंगे।”

पटवारी जांच में बड़ा खुलासा

जब तहसीलदार और पटवारी ने रिकॉर्ड चेक किया तो सामने आया कि आरोपी की पत्नी शकुंतला ने वही भूमि पहले ही 2010 में अपने बेटे के नाम कर दी थी। फिर भी आरोपीगण ने फर्जी इकरारनामा बनवाकर धोखाधड़ी की।

केस दर्ज, जांच एएसआई पवन को सौंपी

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी सोनीपत) के आदेश पर गन्नौर थाना पुलिस ने नरेश, शकुंतला, बीरसिंह और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा नंबर 429 (दिनांक 28 अक्तूबर 2025) दर्ज किया है। मामला धारा 316(2), 318(4), 61(2) BNS के तहत दर्ज हुआ है।

जांच एएसआई पवन को सौंपी गई है और एसआई रमेश इसकी निगरानी कर रहे हैं।

सुरक्षा और न्याय की मांग

पीड़ित शमशेर सिंह ने कहा कि आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं और वह भय में जीवन जी रहा है। उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments