Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधकुरुक्षेत्र में पति ने बुलेट बाइक न मिलने पर पत्नी को घर...

कुरुक्षेत्र में पति ने बुलेट बाइक न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला, ससुर पर रे*प की कोशिश का आरोप

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की एक युवती ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसके पति ने बुलेट बाइक न मिलने पर उसे घर से निकाल दिया, जबकि उसके ससुर ने रेप की कोशिश की। फिलहाल युवती अपने मायके में रह रही है और पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 26 नवंबर 2023 को संजय कुमार निवासी कैथल के साथ हुई थी। शादी में पिता ने दान-दहेज के तौर पर सामान दिया, लेकिन ससुराल वालों ने बुलेट बाइक की डिमांड को लेकर उसे ताने मारने शुरू कर दिए।

कुछ ही समय बाद पति का व्यवहार बदल गया और उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। युवती का कहना है कि उसका पति अश्लील वीडियो दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। मना करने पर वह उसकी पिटाई करता और जबरदस्ती संबंध बनाता था।

जब उसने यह बात अपनी सास को बताई, तो सास ने उल्टा उसे ही चरित्रहीन कहकर पीट दिया

मार्च 2024 में युवती अपने मायके चली गई और अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद पंचायत हुई, जिसमें पति ने अपनी गलती मानी, लेकिन घर लौटने के बाद उसने उसे नजरबंद कर दिया और घरवालों से बातचीत बंद करवा दी।

युवती ने आगे बताया कि उसका ससुर भी उस पर गंदी नजर रखता था। कई बार वह उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करता था। एक दिन जब वह चौबारे पर अकेली थी, तो ससुर ने उसके साथ रेप की कोशिश की। उसने सास को बताया, लेकिन सास ने फिर उसे ही दोषी ठहराया।

इस दौरान युवती गर्भवती भी थी। 28 सितंबर को जब उसे प्रसव पीड़ा हुई, तो पति ने उसे अस्पताल नहीं जाने दिया। वह पूरी रात पति के पैरों में गिरकर विनती करती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में उसने अपनी बहन को कॉल किया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन उसने एक बेटे को जन्म दिया।

2 अक्टूबर को मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। अब वह वहीं रह रही है। युवती का कहना है कि उसका पति उसे साथ रखने को तैयार नहीं है, जबकि ससुर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है।

फिलहाल पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ आईपीसी की दहेज उत्पीड़न, मारपीट और रेप प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments