Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधकैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई | 1659 किलो अवैध पटाखे बरामद(illegal-firecrackers),...

कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई | 1659 किलो अवैध पटाखे बरामद(illegal-firecrackers), 2 गिरफ्तार

कैथल | ख़ास हरियाणा न्यूज़
कैथल जिले में पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैंटर से 1659 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं। ये पटाखे करीब 200 पेटियों में भरे हुए थे। मौके से कैंटर चालक राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद के अनुसार, एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम सायंकालीन गश्त के दौरान जनकपुरी कॉलोनी कैथल में मौजूद थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि वार्ड नंबर 9 असंध निवासी राजेंद्र सिंह (जो वर्तमान में अंबेडकर नगर कैथल में किराए पर रह रहा है) ने ऑक्सफोर्ड स्कूल के पीछे कॉलोनी में अवैध पटाखों का जखीरा छिपा रखा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम के नरेश कुमार के साथ मौके पर छापेमारी की। आरोपी कैंटर में पटाखे लोड कर कहीं बाहर सप्लाई के लिए ले जाने की फिराक में था।

200 पेटियों में भरे 1659 किलो पटाखे

छापेमारी में पुलिस को आरोपी के कब्जे से 200 पेटियों में रखे 1659.470 किलो “चटर पटर” प्रकार के ज्वलनशील विस्फोटक मिले। राजेंद्र सिंह कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक अन्य मामले में भी कार्रवाई

इसी दौरान एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने असंध, जिला करनाल निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया। वह पूंडरी के पाई रोड पर किराए के मकान में रह रहा था। उसके कब्जे से पुलिस ने 45 पेटियों में 367.566 किलो पटाखे और 220 किलो गत्ता पेटियां बरामद कीं। यहां भी कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखाया गया। पुलिस ने बलजीत के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस ने साफ कहा है कि दीवाली के सीजन में अवैध पटाखों की सप्लाई या भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

कैथल जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक कैंटर से 1659 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दीवाली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments