Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधकैथल में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, परिवार बाहर गया...

कैथल में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, परिवार बाहर गया था; पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

कैथल जिले के जींद रोड स्थित वार्ड नंबर 23 में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात उस समय हुई, जब परिवार अपने किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर लौटने पर परिवार ने देखा कि मकान और अलमारी के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है।

मकान मालिक भरथू निवासी, जींद रोड कैथल ने बताया कि 25 अक्टूबर को वह अपने परिवार सहित किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। घर पर ताला लगाकर निकले थे। जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि चोर करीब 1 लाख 40 हजार रुपए नकद और अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वारदात की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments