Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़कैथलकैथल मंडी में हरे मटर में केमिकल की मिलावट, पानी डालते ही...

कैथल मंडी में हरे मटर में केमिकल की मिलावट, पानी डालते ही हुआ हरा — विक्रेता मौके से फरार

कैथल की कबूतर चौक के पास बनी नई सब्जी मंडी में मिलावटी मटर बेचने का मामला सामने आया है। यहां एक सब्जी विक्रेता केमिकल मिलाकर हरे मटर बेच रहा था, ताकि वे सामान्य से अधिक हरे और ताजे दिखें। उसने प्रति थैली 50 रुपए का रेट तय कर रखा था।

पानी में डाले तो हरा हो गया:

जैसे ही ग्राहकों ने मटर को धोने के लिए पानी में डाला, पूरा पानी हरा रंग का हो गया। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके साथ ही इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई।

शहर के सुभाष नगर निवासी महिला किरणलता ने बताया कि उन्होंने 50 रुपए की मटर की थैली खरीदी थी। जैसे ही उन्होंने मटर धोने के लिए पानी डाला, पानी हरा हो गया।

विक्रेता मौके से फरार:

किरणलता मटर लेकर मंडी वापस पहुंचीं, लेकिन तब तक विक्रेता वहां से फरार हो चुका था। उन्होंने कहा कि ऐसा करके विक्रेता ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
महिला ने मटर विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी चरम पर:

त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में फूड सेफ्टी विभाग द्वारा की गई रेड में घटिया स्तर की मिठाइयां बरामद हुई थीं, जिन्हें नष्ट करवाया गया। अब सब्जियों में भी केमिकल मिलाने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं।

पुलिस का कहना:

शहर थाना प्रभारी एसएचओ गीता ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है, हालांकि अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, “अगर शिकायत दी जाती है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments