Wednesday, March 25, 2026
Homeजिला न्यूज़कैथलकैथल: बब्बू मान के मंच पर SI राजकुमार राणा और हेड कॉन्स्टेबल...

कैथल: बब्बू मान के मंच पर SI राजकुमार राणा और हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू के बीच विवाद, वीडियो वायरल

कैथल: हरियाणा पुलिस इस वक्त लगातार विवादों में घिरी हुई है। पहले आईपीएस और दो एएसआई के सुसाइड केसों ने सुर्खियां बटोरीं, अब कैथल से एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसने पुलिस विभाग में नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी कर दी है।

वीडियो में पुलिस के सब इंस्पेक्टर (अब इंस्पेक्टर) राजकुमार राणा पंजाबी सिंगर बब्बू मान के मंच से हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू का हाथ पकड़कर धक्का देते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कैथल की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में 16 अक्टूबर की रात हुए कार्यक्रम का बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम रात 10 बजे के बाद भी जारी था और जब माहौल बिगड़ने लगा, तो पुलिस ने शो रुकवा दिया। सिंगर बब्बू मान को बीच में ही मंच छोड़ना पड़ा। बताया जाता है कि कार्यक्रम रुकवाने में इंस्पेक्टर राजकुमार राणा की अहम भूमिका रही।

वायरल वीडियो में क्या दिखा:

वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू मंच पर वर्दी में खड़े हैं और युवा उनसे सेल्फी ले रहे हैं। तभी पीछे से SI राजकुमार राणा आते हैं और उनका हाथ पकड़कर कहते हैं – “परा न जाकै करवा ले।” सुनील संधू बिना कुछ कहे मंच से नीचे उतर जाते हैं।

इसके बाद उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई और मंच के नीचे नारेबाजी शुरू हो गई – “भाई सुनील ने पैसा नहीं, भाईचारा कमाया है।”

फेसबुक पोस्ट से मामला बढ़ा:

अगले दिन (17 अक्टूबर) हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू ने फेसबुक पर पोस्ट डाली, जिसमें लिखा – “हमारे ही विभाग के एक कर्मचारी ने मेरे साथ बेहूदा हरकत की।”
उन्होंने आगे कहा कि, “चाहता तो उसे मंच पर ही जवाब दे सकता था, लेकिन ऐसा करने से मेरे और उसके व्यवहार में फर्क क्या रहता।”

सुनील संधू बोले:

“SI राजकुमार की ड्यूटी मंच पर नहीं थी। कार्यक्रम खत्म हो चुका था। फिर इस तरह की हरकत करना अनुचित है। सोमवार को मैं SP कैथल से मिलकर इस घटना की शिकायत दूंगा।”

राजकुमार राणा का पक्ष:

“मेरी ड्यूटी मंच पर थी और माहौल खराब हो चुका था। संधू वर्दी में 5-7 लोगों के साथ सेल्फी ले रहे थे, इसलिए उन्हें पीछे जाने के लिए कहा। मैं अपनी ड्यूटी में कोताही नहीं बरतूंगा। वह सीनियर के प्रति गलत व्यवहार कर रहे हैं, इसका कोर्ट में केस डालूंगा।

फिलहाल इंस्पेक्टर राजकुमार राणा कैथल सिटी थाना में तैनात हैं, जबकि हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू नशा मुक्ति टीम में काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम कैसे रुकवाना पड़ा:

16 अक्टूबर को कैथल की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पंजाबी सिंगर बब्बू मान का शो था। भीड़ बढ़ने और माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने रात करीब 10 बजे कार्यक्रम बीच में ही रुकवा दिया था।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments