Wednesday, April 1, 2026
Homeकल्चरकुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से शुरू होगा 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 25...

कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से शुरू होगा 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 25 नवंबर को आएंगे पीएम मोदी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की है कि 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से शुरू होकर 6 दिसंबर तक चलेगा। यह भव्य आयोजन 21 दिनों तक कुरुक्षेत्र में चलेगा। इस वर्ष गीता उपदेश दिए जाने के 5163 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार मध्य प्रदेश सहयोगी राज्य के रूप में भाग लेगा, जबकि 16 देशों के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे।

सीएम सैनी ने बताया कि महोत्सव के दौरान हर दिन ब्रह्मसरोवर पर भव्य गीता महाआरती की जाएगी। इसके अलावा श्रीमद्भागवत गीता की विभिन्न भाषाओं में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गीता प्रतियोगिताएं, गीता पुस्तक मेला (1 दिसंबर तक), और बलराम कुश्ती दंगल जैसे कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और महोत्सव के विशेष आयोजन में भाग लेंगे।

कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से शुरू होगा 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 25 नवंबर को आएंगे पीएम मोदी

महोत्सव से पहले 4 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज, 15 नवंबर को गीता रन, तथा 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक शिल्प एवं सरस मेला आयोजित किया जाएगा। शाम के समय पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती होगी।

मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक होंगे। इनमें हरियाणा पवेलियन, राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता यज्ञ, सर्वधर्म सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार और दीपोत्सव शामिल हैं।

1 दिसंबर को ज्योतिसर में वैश्विक गीता पाठ और ब्रहमसरोवर पर दीपदान व महाआरती होगी। इस आयोजन का उद्देश्य गीता के सार्वभौमिक संदेश को विश्वभर में फैलाना है।

विदेश मंत्रालय की पहल पर इस बार 40 से अधिक देशों में भी गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 से अधिक देशों के 25 स्कॉलर कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जो गीता के उपदेश अपने देशों तक ले जाएंगे।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments