Tuesday, March 31, 2026
Homeअपराधभिवानी में दिलेर खरकिया के प्रमोशन इवेंट में दो इन्फ्लुएंसरों में मारपीट,...

भिवानी में दिलेर खरकिया के प्रमोशन इवेंट में दो इन्फ्लुएंसरों में मारपीट, सैंडल से सिर फूटा

भिवानी के खरक कलां गांव में सिंगर दिलेर खरकिया और एक्ट्रेस अंजलि राघव के गाने ‘प्रोटीन’ के प्रमोशन इवेंट में विवाद हो गया। इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि सैंडल से हमला हुआ और प्रिया के सिर से खून बहने लगा।

भिवानी में दिलेर खरकिया के गाने ‘प्रोटीन’ के प्रमोशन इवेंट में दो इन्फ्लुएंसरों में मारपीट, सैंडल से सिर फूटा

भिवानी जिले के खरक कलां गांव में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया और एक्ट्रेस अंजलि राघव के नए सॉन्ग ‘प्रोटीन’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इवेंट में शामिल दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा राठी और प्रिया खारी के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।

CCTV में कैद झगड़ा

घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों इन्फ्लुएंसरों के बीच बहस होती दिख रही है। वीडियो में प्रिया, ईशा को थप्पड़ मारती है। इसके बाद ईशा राठी गुस्से में सैंडल उठाकर प्रिया के माथे पर मार देती है। इससे प्रिया खारी के माथे से खून निकलने लगा और वह बेहोश होकर गिर गई।

जब झगड़ा हुआ, उस वक्त दिलेर खरकिया और अंजलि राघव भी पास में मौजूद थे, हालांकि उन्होंने किसी तरह का दखल नहीं दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोमवार को दिनभर सोशल मीडिया पर इस झगड़े के वीडियो वायरल होते रहे। कई यूजर्स ने इस पर जातिसूचक टिप्पणियां भी कीं, जिससे विवाद और बढ़ गया।

प्रिया खारी का बयान: “जातिसूचक शब्द बोले, फिर मारा थप्पड़”

मारपीट के बाद प्रिया खारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि —

“हम दिल्ली और हरियाणा में दो इवेंट में गए थे। जब हम खाना खाने गए, तो ईशा राठी ने जातिसूचक शब्द बोले और अपमानजनक बातें कीं। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। जब उसने मुझे उकसाया, तब मैंने थप्पड़ मारा। इसके बाद उसने सैंडल से मेरे माथे पर वार किया, जिससे खून निकल आया।”

प्रिया ने आरोप लगाया कि ईशा उसे धमकियां दे रही है और वह अब डर में है।

कोरियोग्राफर अभि काशीयाल बोले — “ईशा ने की बदतमीजी, माफी मांगे वरना एक्शन लूंगा”

कोरियोग्राफर अभि काशीयाल, जो पहले ईशा के साथ और अब प्रिया के साथ काम कर रहे हैं, ने कहा —

“ईशा ने पीछे से आकर जातिसूचक शब्द बोले। इसका वीडियो प्रूफ भी है। मैं पहले ईशा के साथ काम करता था, अब प्रिया के साथ कर रहा हूं, इसमें गलत क्या है? अगर ईशा माफी नहीं मांगती तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा।”

कहर खरकिया का बयान — “विवाद से गाने की इमेज खराब हो रही”

दिलेर खरकिया के भाई कहर खरकिया ने कहा —

“हमारे फार्महाउस पर करीब 100 से 150 सोशल मीडिया क्रिएटर्स मौजूद थे। खाना चल रहा था, तभी झगड़ा हो गया। वीडियो वायरल होने से कलाकारों और हमारे गाने की इमेज खराब हो रही है। हम चाहेंगे कि दोनों आपस में समझौता करें और विवाद खत्म करें।”

‘प्रोटीन’ सॉन्ग को मिले 1.1 मिलियन व्यूज

गौरतलब है कि दिलेर खरकिया और अंजलि राघव का नया गाना ‘प्रोटीन’ दो दिन पहले रिलीज हुआ था और अब तक इसे 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments