कुरुक्षेत्र | विशेष रिपोर्ट
हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार देर शाम कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि “सरकार खरीद के नाम पर किसानों से खुली लूट कर रही है।”
उन्होंने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री अनिल विज पर भी तंज कसे और कई बड़े बयान दिए।
MSP और बोनस को लेकर सरकार पर निशाना
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने ₹3100 प्रति क्विंटल जीरी खरीदने का वादा किया था।
👉 लेकिन अब सरकार MSP तक नहीं दे रही।
👉 नमी की मात्रा में 22-24% तक छूट दी जानी चाहिए।
👉 काले दानों की मात्रा पर राहत देते हुए ₹500 प्रति क्विंटल बोनस भी मिलना चाहिए।
“पोर्टल सिस्टम बंद करे सरकार” — हुड्डा
हुड्डा ने कहा कि “किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल में उलझा दिया गया है।”
उनकी सरकार में बिना किसी पोर्टल के सीधे मंडी में खरीद होती थी और भुगतान तुरंत किया जाता था।
👉 “आज किसान गेट पास कटवाने में फंसा हुआ है। सरकार को यह पोर्टल सिस्टम तुरंत बंद करना चाहिए।” — हुड्डा
पार्टी में नाराजगी के सवाल पर दिया जवाब
नेता प्रतिपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी में नाराजगी के सवाल पर हुड्डा ने कहा,
👉 “कांग्रेस में कोई भी नेता नाराज़ नहीं है। पार्टी हाईकमान ने मुझे जिम्मेदारी दी है।”
अनिल विज के बयान पर पलटवार
अनिल विज द्वारा कांग्रेस को “विदेशी पार्टी” कहे जाने पर हुड्डा ने जवाब दिया —
👉 “कांग्रेस ही वो पार्टी है जिसने अंग्रेजों को भगाया था। इतिहास पढ़ लेना चाहिए।”
महिलाओं को लेकर BJP पर वादाखिलाफी का आरोप
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।
👉 चुनाव से पहले BJP ने 20 लाख महिलाओं को ₹2100 देने का वादा किया था।
👉 अब सरकार ने उस पर 1 लाख रुपए से कम आय की शर्त लगा दी।
👉 सरकार के पास आधार और फैमिली आईडी का पूरा डेटा है, फिर रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत क्यों?
👉 “यह योजना महिलाओं के साथ धोखा है। सिर्फ 1.71 लाख महिलाओं का ही रजिस्ट्रेशन हुआ।” — हुड्डा
किसानों की आय दोगुनी नहीं, लागत कई गुना बढ़ी — हुड्डा
हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था।
👉 “आय तो दोगुनी नहीं हुई, बल्कि खाद और कीटनाशकों की कीमतें आसमान छू रही हैं।”
👉 “किसानों को खाद के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।”
👉 “स्वामीनाथन फॉर्मूले के अनुसार MSP देने का वादा सिर्फ कागजों में रह गया।”
CM के बयान पर भी कसा तंज
मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा कांग्रेस नेताओं पर “अपने बच्चों को सेट करने” के आरोप पर हुड्डा ने कहा —
👉 “मुख्यमंत्री पहले अपनी पार्टी के नेताओं को संभालें, दूसरी पार्टी पर बाद में बयान दें।”
