हरियाणा के पंचकूला में हिसार के एक टैक्सी ड्राइवर को दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को धोखे में रखकर विवाह किया था।
हरियाणा के पंचकूला में एक युवती से दूसरी शादी करने वाले हिसार के टैक्सी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को झांसे में लिया था। पीड़िता की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की थी।
हरियाणा के पंचकूला में हिसार के एक टैक्सी ड्राइवर को दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को धोखे में रखकर विवाह किया था।
खुद को कुंवारा बताकर किया विवाह
पंचकूला की रहने वाली युवती ने बताया कि साल 2023 में उसकी मुलाकात हिसार जिले के उकलाना निवासी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने खुद को अविवाहित बताया और धीरे-धीरे विश्वास जीत लिया।
साल 2025 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन कुछ समय बाद युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
ऐसे हुई थी मुलाकात

पीड़िता ने बताया कि आरोपी टैक्सी चलाने का काम करता है और डॉग लवर है। उसके पास कई कुत्ते हैं। एक बार पीड़िता ने अपने कुत्ते की तबीयत खराब होने पर टैक्सी बुलाई थी, तभी दोनों की पहचान हुई।
टैक्सी ड्राइवर का व्यवहार सही लगा, तो वह आगे भी उसी से संपर्क करती रही।
बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को झांसे में लिया और शादी कर ली।
सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने तुरंत पुलिस में शिकायत दी।
तथ्यों की पुष्टि के बाद गिरफ्तारी
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने और महिला की लज्जा भंग करने से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की जांच महिला एएसआई कविता को सौंपी गई थी। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
जांच के दौरान मिले साक्ष्यों की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
