Friday, April 3, 2026
Homeअपराधहिसार में मंगाली निवासी मदन लाल म*र्डर केस सुलझा: तीन आरोपी गिरफ्तार,...

हिसार में मंगाली निवासी मदन लाल म*र्डर केस सुलझा: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक और ह*त्या का किया खुलासा

हिसार सीआईए टीम ने मंगाली आकलन निवासी मदन लाल हत्या कांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने एक और हत्या की वारदात को भी कबूल किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेखा निवासी मंगाली, मनदीप निवासी मेहंदा, और प्रवेश निवासी मेहंदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी विवाद मुख्य कारण था।

वारदात का पूरा घटनाक्रम:

25 अक्टूबर 2025 को मंगाली आकलन निवासी मदन लाल पुट्टी रोड पर गंभीर चोटों के साथ बेहोश अवस्था में पाए गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

मृतक के पुत्र जयचंद निवासी मंगाली आकलन की शिकायत पर थाना आजाद नगर में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीआईए टीम की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कैसे रची गई हत्या की साजिश:

सीआईए प्रभारी उप-निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के चलते रेखा, मनदीप और प्रवेश ने मदन लाल की हत्या की साजिश रची थी।

योजना के अनुसार, रेखा ने मदन लाल के अपने घर आने की जानकारी मनदीप और प्रवेश को दी। इसके बाद दोनों कार से मौके पर पहुंचे और मदन लाल की स्कूटी को टक्कर मार दी
स्कूटी से गिरने के बाद उन्होंने लोहे के पाइप से सिर पर वार किया, जिससे मदन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि

  • मनदीप वाहन फाइनेंस का काम करता है,
  • प्रवेश राजनीति विज्ञान का अंतिम वर्ष का छात्र है,
  • और रेखा मजदूरी करती है।

एक और हत्या का खुलासा:

जांच के दौरान यह बड़ा खुलासा हुआ कि इन्हीं आरोपियों ने कुछ दिन पहले रेखा के पति सुरजीत की गला दबाकर हत्या की थी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है ताकि हत्या में इस्तेमाल किए गए वाहन, हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments