Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारहिसार में रामायण टोल प्लाजा पर रोडवेज और टोल कर्मचारियों में झड़प,...

हिसार में रामायण टोल प्लाजा पर रोडवेज और टोल कर्मचारियों में झड़प, एक घंटे तक जाम से ठप रहा संचालन

रामायण टोल प्लाजा पर गुरुवार को हरियाणा रोडवेज बस और टोल कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर रोडवेज कर्मचारियों ने बसों को प्रत्येक लेन में खड़ा कर टोल प्लाजा को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। इससे टोल संचालन पूरी तरह ठप हो गया और यात्रियों को भारी असुविधा हुई।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई और सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

बस चालक ने टोल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया

रोडवेज बस चालक महेंद्र ने आरोप लगाया कि टोल कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की, बस के शीशे तोड़ दिए और वर्दी फाड़ दी। वहीं, टोल प्रबंधन का कहना है कि बस चालक ने बंद लेन में जबरन बस घुसाई और रोकने पर कर्मचारियों से हाथापाई की।

दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज, जांच जारी

हिसार में रामायण टोल प्लाजा पर रोडवेज और टोल कर्मचारियों में झड़प, एक घंटे तक जाम से ठप रहा संचालन

सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है, और मामले की जांच के बाद दोषी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हस्तक्षेप और प्रशासनिक आश्वासन के बाद टोल संचालन दोबारा शुरू हो गया।

यह बस गुरुवार सुबह 7:20 बजे दिल्ली से सिरसा के लिए रवाना हुई थी और करीब 11:00 बजे रामायण टोल प्लाजा पर पहुंचने पर यह घटना हुई।

रोडवेज यूनियन ने जताई नाराजगी

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोनू मोर ने टोल कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों पर हमला निंदनीय है, और इसी के विरोध में बसें खड़ी कर जाम लगाया गया।

मोर ने कहा कि टोल प्लाजा का उद्देश्य लोगों को सुविधा देना है, लेकिन यहां आए दिन जनता और चालकों से झगड़े होते हैं, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments