Sunday, April 5, 2026
Homeअपराधहिसार में देर रात गोलियां चलीं: 15-20 हथियारबंद युवकों ने घर पर...

हिसार में देर रात गोलियां चलीं: 15-20 हथियारबंद युवकों ने घर पर किया हमला, परिवार ने बंद कर लीं दरवाजे

हरियाणा के हिसार जिले में देर रात पड़ाव चौक क्षेत्र में गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, 15 से 20 हथियारबंद युवक लाठी-डंडे, तलवारें और पिस्तौल लेकर एक घर पर टूट पड़े। इस हमले में पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पहले घर के बाहर आकर गालियां देने और धमकाने लगे, फिर पत्थर और ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। घर के अंदर मौजूद परिवार ने जान बचाने के लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। इसी बीच आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और तेजधार हथियारों से दरवाजों पर वार किए

इस घटना में पड़ाव चौक कुम्हारन मोहल्ला निवासी आकाश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि मंगलवार रात जब वह घर के बाहर खड़ा था, तभी 15-20 लड़के हथियारों के साथ वहां पहुंचे। डर के मारे वह अंदर भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर का गेट और खिड़कियां तोड़ दीं

आकाश ने बताया कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे उसके पैर में चोट लगी। उसने कहा कि बाहर से गोलियों की आवाजें आ रही थीं और 4-5 युवक घर के अंदर घुस आए, जिन्होंने जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में आकाश ने बताया कि सुबह गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) हिसार में उसके भाई प्रवीन के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें इन्हीं युवकों ने हमला किया था। उसी का बदला लेने के लिए रात को घर पर हमला किया गया

आकाश ने जिन युवकों के नाम बताए हैं, उनमें कालिया कसाना उर्फ रवि, मोगली गुर्जर उर्फ सुभाष पुत्र सत्यनारायण, रिंकू चौहान, काली बद्दी, हैप्पी, और गुल्लू सैनी शामिल हैं।

पुलिस ने आकाश की शिकायत पर बीएनएस की धाराओं 191(2), 191(3), 115(2), 324(6), 333, 351(3), 287 व आर्म्स एक्ट की धाराएं 25(1-B)a, 54, 59 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। घटना के बाद से मोहल्ले में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments