Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधहिसार में डेरे के महंत ने नाबालिग से किया दु**ष्कर्म, पुलिस ने...

हिसार में डेरे के महंत ने नाबालिग से किया दु**ष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार — पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

हिसार के हांसी के पास एक गांव में डेरे के महंत को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसार जिले के हांसी उपमंडल के नजदीकी एक गांव में स्थित डेरे के महंत को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि महंत ने पहले लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाया, फिर उसे अपने साथ फतेहाबाद ले गया। जब लड़की को होश आया तो उसने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

तीन साल से रह रहा था डेरे में

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से गांव में डेरे के महंत के रूप में रह रहा था और खुद को धार्मिक व्यक्ति बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि डेरे से जुड़े विवादों को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हो चुकी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद हांसी सदर थाना पुलिस ने आरोपी महंत को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments