Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारहिसार में CSC सेंटर संचालक से 35 हजार की ठगी, दो आरोपी...

हिसार में CSC सेंटर संचालक से 35 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार — ₹2.30 लाख नकद बरामद

हिसार:
हिसार पुलिस ने धोखाधड़ी के मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए थाना सदर पुलिस ने CSC सेंटर संचालक से 35 हजार रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹2.30 लाख नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव चमारखेड़ा निवासी मनीष और राहुल के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी उप निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता अमित कुमार, निवासी गांव दाहिमा, अपने मोगली रिचार्ज पॉइंट (CSC सेंटर) पर कार्यरत था। इसी दौरान सफेद स्विफ्ट कार में सवार दो युवक ₹35 हजार नकद देने के बदले ऑनलाइन ट्रांसफर की बात कहकर पहुंचे। पीड़ित के फोन पर व्यस्त होने का फायदा उठाकर आरोपी बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए।

आरोपियों ने तीन और वारदात स्वीकार की
पुलिस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने इसी तरह की तीन और वारदातों का खुलासा किया। गांव लुदास के CSC सेंटर से ₹1 लाख, दुर्जनपुर से ₹30 हजार और बादशाहपुर से ₹70 हजार की ठगी की थी।

आरोपी CSC संचालकों को ऑनलाइन ट्रांसफर का झांसा देकर नकद रकम हड़पने की साजिश रचते थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है ताकि अन्य वारदातों की गहन जांच की जा सके।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments