Friday, April 3, 2026
Homeअपराधहिसार में सीआईए नारनौंद की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्तौल और 6 कारतूस...

हिसार में सीआईए नारनौंद की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्तौल और 6 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सीआईए नारनौंद टीम ने शुक्रवार देर रात एक गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर की एक देशी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई नाडा रोड नहर पुल के पास की गई।

गुप्त सूचना के बाद दी दबिश:

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोथ कलां निवासी बंसी अवैध पिस्तौल लेकर नाडा रोड नहर पुल के पास खड़ा है।
सूचना की पुष्टि होने पर सब इंस्पेक्टर फिरोज खान के नेतृत्व में सीआईए नारनौंद की टीम मौके पर पहुंची।

टीम को देखते ही आरोपी बंसी भागने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर मौके पर ही काबू कर लिया

पिस्तौल और कारतूस बरामद:

तलाशी के दौरान उसकी जींस की जेब से .315 बोर की देशी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की, ताकि साक्ष्य सुरक्षित रहे।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments