Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारहिसार: एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट में आग, टायर की दुकान...

हिसार: एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट में आग, टायर की दुकान के टॉप फ्लोर पर मची अफरा-तफरी

हिसार की एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट में एक टायर की दुकान के टॉप फ्लोर पर भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

हिसार में एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट में वीरवार दोपहर एक टायर की दुकान के टॉप फ्लोर पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना दुकान नंबर 481 की है, जहां तीसरी मंजिल पर आग लगने के बाद आसमान में काला धुआं छा गया

आग लगने की सूचना मिलते ही दुकानदार प्रवीण ने तुरंत डायल 112 और दमकल विभाग को फोन किया। सूचना पर सिटी थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे, वहीं दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे विश्वकर्मा नामक दुकान के टॉप फ्लोर पर टायर रिसाइक्लिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से चिंगारी निकली और आग फैल गई। कुछ ही मिनटों में लपटें बढ़ने लगीं और दूसरे तल तक पहुंच गईं।

कर्मचारियों ने समय रहते खुद को बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हालांकि, तब तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया
सुरक्षा के लिहाज से आसपास की दुकानों को खाली कराया गया।

आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments