Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़हरियाणा में मौसम ने बदला रुख: पश्चिमी विक्षोभ से बारिश, 6 नवंबर...

हरियाणा में मौसम ने बदला रुख: पश्चिमी विक्षोभ से बारिश, 6 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के कारण कल यानी 6 नवंबर से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी-पश्चिमी हवाएं दोबारा सक्रिय हो रही हैं, जिससे रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं मंगलवार देर शाम हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिसके चलते मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई।

बारिश के कारण कई जगहों पर अनाज मंडियों में खुले में रखा सैकड़ों टन धान भीग गया, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। आज दिनभर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने की संभावना है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 5 नवंबर तक हल्के बादल और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि 6 से 9 नवंबर तक मौसम शुष्क (खुश्क) रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं मध्यम गति से चलेंगी। इन हवाओं के कारण दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन रात का तापमान और गिर सकता है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ जाएगा

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्यभर में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट संभव है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

वहीं, किसानों को भी चेताया गया है कि वे धान और अन्य फसलों को खुले में न रखें, क्योंकि ठंडी हवाओं और ओस की नमी से फसलें खराब हो सकती हैं।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments