में देर शाम एक रंगारंग समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत खिलाड़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणा की लोक संस्कृति और खेल भावना की झलक देखने को मिलेगी।
खेल उत्सव की तैयारियों को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार ने शनिवार देर शाम स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को खिलाड़ियों की ठहरने, सुरक्षा, परिवहन, चिकित्सा और पेयजल जैसी सुविधाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
सीईओ ने बताया कि गुरुग्राम प्रशासन ने इस आयोजन को यादगार और भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह उत्सव हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है और इसका समापन 8 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। इस दौरान राज्य के नौ जिलों और चंडीगढ़ में अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें हजारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

गुरुग्राम में 3 से 6 नवंबर तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम और नेहरू स्टेडियम में चार प्रमुख खेलों — हॉकी, हैंडबॉल, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स — की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं और राज्य की खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दें।
