Wednesday, April 1, 2026
Homeराजनीतिबिहार चुनाव प्रचार में हरियाणा की ताकत — सीएम नायब सैनी 29...

बिहार चुनाव प्रचार में हरियाणा की ताकत — सीएम नायब सैनी 29 अक्टूबर को बिहार रवाना, 54 नेता मैदान में उतरे

बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल अब पूरे जोश पर है और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए अब हरियाणा से भी बड़े नेताओं की एंट्री हो रही है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 28 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेंगे और 29 अक्टूबर को बिहार के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले ही हरियाणा के कई वरिष्ठ नेता बिहार की चुनावी जमीन पर सक्रिय हैं।
पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अब हरियाणा भाजपा नेताओं को बिहार प्रचार अभियान में अहम भूमिका दे रहा है।

पहला चरण — 6 नवंबर को मतदान, 4 नवंबर आखिरी दिन प्रचार का

भाजपा मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरा दम लगा रही है।
खासतौर पर उन बिहारी प्रवासियों पर, जो हरियाणा में काम करते हैं लेकिन वोट बिहार में डालते हैं।

हरियाणा के 54 वरिष्ठ नेता मैदान में

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि –

“हमने बिहार में प्रचार के लिए 54 वरिष्ठ नेताओं को तैनात किया है, जिनमें मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें से 25 से अधिक नेता पहले से ही बिहार में मौजूद हैं
बिहारी मतदाताओं का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है और एनडीए अपने विकास एजेंडे के बल पर बिहार में फिर से सरकार बनाएगा।”

हरियाणा में रह रहे बिहारी प्रवासियों पर नजर

भाजपा की रणनीति स्पष्ट है — हरियाणा में काम करने वाले बिहारी मतदाताओं तक पहुंच
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक —

“सीएम सैनी एक बार फिर बिहार दौरे पर जाएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।”

हरियाणा में फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला, हिसार, झज्जर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत और यमुनानगर जिलों में हजारों की संख्या में बिहारी प्रवासी रहते हैं।
इनसे पार्टी लगातार संपर्क बनाए हुए है ताकि वोट ट्रांसफर में कोई कमी न रहे।

बिहार प्रभारी का हरियाणा कनेक्शन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जिन्हें बिहार चुनाव का प्रभारी बनाया गया है, का हरियाणा से भी गहरा नाता है।
उन्होंने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अब वही अनुभव वे बिहार अभियान में झोंक रहे हैं।

केंद्रीय और राज्य मंत्री पहले से ही डटे हैं बिहार में

इन नेताओं में शामिल हैं —
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्य मंत्री विपुल गोयल, राव नरबीर सिंह, कृष्ण कुमार बेदी, गौरव गौतम और राजेश नागर
इसके अलावा कई पूर्व मंत्री और विधायक भी बिहार में जनसभाएँ और डोर-टू-डोर अभियान चला रहे हैं।

23 मार्च को मना चुका है भाजपा “बिहार दिवस”

पार्टी ने 23 मार्च को पूरे हरियाणा में “बिहार दिवस” मनाकर बिहार मतदाताओं तक अपनी पकड़ मजबूत करने की शुरुआत की थी।
यह प्रचार अभियान अब छठ पूजा (28 अक्टूबर) तक चलेगा, जिसके तहत भाजपा समर्थक बिहार भर में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments