हरियाणा में अवैध गर्भपात को रोकने और गिरते लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में एक साल से कम उम्र की हर बच्ची का 100% रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने इस संबंध में सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। यह अभियान खासतौर पर उन जिलों में चलाया जाएगा, जहां लिंगानुपात लगातार अन्य जिलों की तुलना में खराब दर्ज किया जा रहा है।
तीन जिले बेहद खराब स्थिति में
प्रदेश में ऐसे तीन जिले हैं जहां लिंगानुपात चिंताजनक रूप से नीचे है—
- सिरसा
- सोनीपत
- चरखी दादरी
इन जिलों में अब स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त निगरानी रखेगा और गर्भपात से जुड़े हर संदिग्ध मामले पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
रिवर्स ट्रैकिंग ने खोले कई राज — 57 FIR दर्ज
स्वास्थ्य विभाग की राज्य टास्क फोर्स (STF) अब तक 824 गर्भपात मामलों में से 821 मामलों की रिवर्स ट्रैकिंग पूरी कर चुकी है। इन जांचों में सामने आए तथ्यों के आधार पर:
- 57 FIR दर्ज की गईं
- 38 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी
- लापरवाही पर
- 7 मेडिकल ऑफिसर
- 5 सीनियर मेडिकल ऑफिसर
- 265 सहेली कार्यकर्ता
- 34 ANM
- 3 महिलाओं
को नोटिस जारी किए गए हैं।
वहीं, 20 मामलों की पुलिस जांच जारी है और 6 नई FIR दर्ज होने की प्रक्रिया में हैं।
लिंगानुपात में सुधार — 904 से बढ़कर 912
STF की सख्त कार्रवाई और निगरानी का असर दिखने लगा है। राज्य का लिंगानुपात 904 से सुधरकर 912 पर पहुंच गया है, जो एक सकारात्मक संकेत है।
जिला-वार रिवर्स ट्रैकिंग रिपोर्ट
राज्य में विभिन्न जिलों में गर्भपात मामलों पर रिवर्स ट्रैकिंग इस प्रकार पूरी हुई:
- अंबाला: 77
- भिवानी: 16
- चरखी दादरी: 43
- फरीदाबाद: 96
- फतेहाबाद: 18
- गुरुग्राम: 35
- हिसार: 51
- झज्जर: 36
- जींद: 36
- कैथल: 47
- करनाल: 69
- कुरुक्षेत्र: 23
- मेवात: 18 में से 16
- नारनौल: 34
- पलवल: 24
- पंचकूला: 3
- पानीपत: 47
- रेवाड़ी: 15
- रोहतक: 49
- सिरसा: 4
- सोनीपत: 65 में से 64
- यमुनानगर: 18

जिला-वार FIR रिपोर्ट
अब तक दर्ज की गई 57 FIR में शामिल हैं—
- अंबाला: 4
- भिवानी: 2
- चरखी दादरी: 2
- फरीदाबाद: 2
- गुरुग्राम: 2
- हिसार: 3
- झज्जर: 4
- जींद: 2
- कैथल: 3
- करनाल: 2
- कुरुक्षेत्र: 1
- मेवात: 9
- नारनौल: 1
- पलवल: 2
- पंचकूला: 2
- पानीपत: 7
- रेवाड़ी: 2
- रोहतक: 3
- सिरसा: 1
- सोनीपत: 3
दोषी डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द करने के आदेश
स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अवैध गर्भपात में दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द किए जाएं और उन पर कठोर कार्रवाई की जाए।
चरखी दादरी के गोपी CHC के SMO को खराब लिंगानुपात पर आरोप पत्र जारी किया गया है।
इसके अलावा नारायणगढ़, मुलाना, चौड़मस्तपुर के SMO और पलवल, चरखी दादरी, सिरसा, सोनीपत के CMO को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
