Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारहिसार के हांसी में दर्दनाक हादसा: तीन साल के मासूम ध्रुव की...

हिसार के हांसी में दर्दनाक हादसा: तीन साल के मासूम ध्रुव की तालाब के नाले में डूबने से मौ*त

हिसार के हांसी के नजदीकी गांव रामायण में तीन वर्षीय बच्चे ध्रुव की तालाब के नाले में डूबने से मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम न करवाने का फैसला किया।

हिसार के हांसी उपमंडल के नजदीकी गांव रामायण में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तीन वर्षीय ध्रुव, जो गांव निवासी पुनीत का पुत्र था, की तालाब के नाले में डूबने से मौत हो गई।
ध्रुव का शव दोपहर करीब 3 बजे गांव के गंदे पानी की निकासी वाले नाले में मिला।

सुबह खेलते हुए घर से निकला था बच्चा

परिजनों ने बताया कि ध्रुव सुबह करीब 10 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर बाद गांव में यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। बच्चे के शव को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

गांव के सरपंच अनिल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में ध्रुव अकेले ही खेलते हुए घर से बाहर निकलता दिखा। वह खेलते-खेलते तालाब के नाले के पास पहुंच गया और फिसलकर उसमें गिर गया।

परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया

परिजनों ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम न करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने एसडीएम हांसी राजेश खोथ से अनुमति ली, जिसके बाद बिना पोस्टमॉर्टम के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई।

दो बच्चों में इकलौता बेटा था ध्रुव

मृतक ध्रुव अपने पिता पुनीत के दो बच्चों में से इकलौता बेटा था। उसकी एक पांच साल की बड़ी बहन भी है।
गांववालों के अनुसार, ध्रुव का जन्म कई मन्नतों के बाद हुआ था, जिससे यह हादसा परिवार के लिए और भी गहरा सदमा बन गया।
संयोगवश, जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन पुनीत के ताऊ के बेटे के घर जलवा पूजन का कार्यक्रम था। परिजन तैयारियों में व्यस्त थे, तभी यह दुखद घटना घट गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच

सदर थाना हांसी से एएसआई मनीष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments