Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारहांसी साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में दो...

हांसी साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में दो आरोपी किए गिरफ्तार, लाखों की fraud का खुलासा

हिसार जिले के हांसी में साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। दोनों मामलों में पीड़ितों को शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने और घर बैठे रोजाना हजारों रुपए कमाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी की गई थी।

शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा—3.24 लाख की ठगी

पहला मामला हांसी की रूप नगर कॉलोनी के जतिन से जुड़ा है।
उन्हें शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर 3 लाख 24 हजार रुपए ठग लिए गए।

ठगों ने वॉट्सऐप पर भेजे गए लिंक के माध्यम से रकम हड़प ली।

जांच के दौरान पुलिस ने विनोद पुत्र मदन लाल, निवासी पहाड़ गंज, जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया

रोजाना 2200–6500 रुपये कमाने का लालच—3.90 लाख की ठगी

दूसरा मामला गुराना गांव के प्रदीप कुमार से संबंधित है।
उन्हें ठगों ने Devyani International Ltd का प्रतिनिधि बताकर एक ऐप डाउनलोड करवाया और फूड ऑर्डर बुकिंग पर कमीशन देने का झांसा दिया।

शुरुआत में एक हजार रुपये कमीशन देकर भरोसा जीता गया।
इसके बाद पीड़ित से 3 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए गए।

पुलिस ने मामले में अशोक पुत्र नारायण, निवासी थेड़िया, जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद हुई।

पहले गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, जबकि अशोक को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस की आमजन से अपील

हांसी साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि—

  • किसी भी अनजान ऐप या लिंक पर क्लिक न करें
  • कमाई या निवेश के झांसे में न आएं
  • बैंक विवरण या OTP बिल्कुल साझा न करें

पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments