हरियाणा के गोहाना में एक महिला ने अपने पति, पड़ोसी महिला और एक युवती पर मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सदर थाना गोहाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में एक महिला ने अपने पति, पड़ोसी महिला और एक युवती पर मारपीट और गला दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता के अनुसार, वीरवार को उसके पति और सास ने झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी थी। अगले दिन यानी शुक्रवार को जब वह प्लॉट की ओर जा रही थी, तो रास्ते में उसका पति, पड़ोसी महिला और एक युवती वहां आ गए।

आरोप है कि पति ने डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी, जबकि महिला ने उसका गला दबाने की कोशिश की। पीड़िता की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
घटना में घायल महिला को गोहाना नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
