Saturday, January 31, 2026
Homeजिला न्यूज़पानीपतपानीपत में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से घर की छत गिरी, पिता समेत...

पानीपत में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से घर की छत गिरी, पिता समेत तीन बेटे बुरी तरह झुलसे — हालत गंभीर

हरियाणा के पानीपत जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। काबड़ी गांव के दादा खेड़ा मोहल्ले में एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे घर की छत गिर गई और कमरे में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति और उसके तीन बेटे बुरी तरह झुलस गए। चारों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिलेंडर से रातभर गैस लीक हो रही थी

घटना के बाद झुलसे लोगों ने बताया कि सिलेंडर से रातभर गैस लीक हो रही थी, लेकिन किसी को इसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह जैसे ही बड़े बेटे आशु ने बल्ब की तार जोड़ी, स्पार्किंग से आग लग गई और देखते ही देखते सिलेंडर में धमाका हो गया।

दो दिन पहले लगाया था नया सिलेंडर

प्रेम कश्यप ने बताया कि वह मजदूरी करता है और अपने तीन बेटों के साथ कच्चे मकान में रहता है। उन्होंने दो दिन पहले ही नया गैस सिलेंडर लगाया था। रात को सभी लोग सो गए थे। सुबह जब आशु ने कमरे में बल्ब का तार लगाया तो स्पार्किंग से आग लग गई और कुछ ही सेकंड में सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज से पूरी छत गिर गई।

पानीपत में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से घर की छत गिरी, पिता समेत तीन बेटे बुरी तरह झुलसे — हालत गंभीर

चारों झुलसे, पड़ोसियों ने निकाला बाहर

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चारों को किसी तरह बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलवाकर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दो महीने पहले हुई थी आशु की शादी

प्रेम कश्यप ने बताया कि उनके बेटे आशु की शादी दो महीने पहले कैथल जिले में हुई थी। भैया दूज पर उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और हादसे के समय घर पर नहीं थी।

शादी में मिला सामान भी हुआ नष्ट

सिलेंडर ब्लास्ट से कमरे में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इसमें एलईडी टीवी, फ्रिज, कूलर सहित अन्य घरेलू सामान शामिल था। अधिकांश सामान आशु की शादी में मिला था।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके का मुआयना किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments