Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलगन्नौर के शूटर्स ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, तमिलनाडु में जीते...

गन्नौर के शूटर्स ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, तमिलनाडु में जीते रजत और कांस्य पदक

सोनीपत जिले के गन्नौर स्थित ओलिंपिक इंटरनेशनल शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों मनु, दिव्यांशी और प्रयाग ने तमिलनाडु में हुई ऑल इंडिया इंटर स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक जीते।

सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के लिए गर्व का अवसर तब आया जब ओलिंपिक इंटरनेशनल शूटिंग एकेडमी के तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। तमिलनाडु में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गन्नौर और हरियाणा का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में मनु ने एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक, जबकि दिव्यांशी और प्रयाग ने कांस्य पदक हासिल किए। तीनों खिलाड़ी रविवार को अपने कोच प्रदीप कुमार के साथ गन्नौर लौटे, जहां स्थानीय विधायक देवेंद्र कादियान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

विधायक कादियान ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि “मनु, दिव्यांशी और प्रयाग ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल और मेहनत से गन्नौर का नाम ऊंचा किया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा में संतुलन बनाकर ही युवा अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ लगातार अभ्यास किया था। उन्होंने कहा कि एकेडमी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग ट्रेनिंग देना है ताकि वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

खिलाड़ियों की इस सफलता से गन्नौर में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और परिवारजनों ने भी इनकी उपलब्धि पर गर्व जताया।

इस मौके पर समाजसेवी अंकित मल्होत्रा, पार्षद वरुण जैन, विक्रम आंतिल, संदीप कुमार और अजय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने भी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि गन्नौर की यह नई पीढ़ी खेलों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments