Thursday, March 26, 2026
Homeअपराधदिवाली बोनस न मिलने से 5 हजार गाड़ियों को बिना टोल गुजरने...

दिवाली बोनस न मिलने से 5 हजार गाड़ियों को बिना टोल गुजरने दिया

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने दिवाली बोनस न मिलने से नाराज होकर बूम बैरियर उठाए। करीब 5 हजार वाहन बिना टोल चुकाए गुजरे, जिससे ऑपरेटर को 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

फतेहाबाद टोल प्लाजा पर शनिवार रात हंगामा देखने को मिला जब कर्मचारियों ने दिवाली (धनतेरस) बोनस न मिलने से नाराज होकर टोल का संचालन बंद कर दिया। नाराज कर्मचारियों ने बूम बैरियर उठाकर करीब 5,000 वाहनों को बिना टोल चुकाए एक्सप्रेसवे से गुजरने दिया।

सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तय समय पर भुगतान न होने से वे भड़क गए। घटना के चलते टोल कंपनी को लगभग 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही टोल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है, और कंपनी ने कर्मचारियों से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश शुरू कर दी है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments