Thursday, April 2, 2026
Homeअपराधफतेहाबाद में नवजात बच्ची का श*व मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में...

फतेहाबाद में नवजात बच्ची का श*व मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद जिले के जाखल खंड के गांव चांदपुरा में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने नवजात बच्ची का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

सूचना के बाद डायल 112 की टीम और थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें।

जानकारी के अनुसार, शव गुरुद्वारे के पास नाली के किनारे पड़ा मिला था। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी जानकारी जाखल थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में सरपंच अमरीक सिंह और ब्लॉक समिति सदस्य रामचंद्र भी मौके पर पहुंचे।

एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात बच्ची का शव वहां कैसे और किसने छोड़ा

जींद से सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की जांच करेगी। फिलहाल, पुलिस ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments