Thursday, April 2, 2026
Homeकल्चरखरक पूनिया में सीएम नायब सैनी का भव्य सम्मान समारोह, खाप ने...

खरक पूनिया में सीएम नायब सैनी का भव्य सम्मान समारोह, खाप ने दिया ‘हरियाणा रत्न’ सम्मान

हिसार जिले के गांव खरक पूनिया में शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में पूनिया खाप द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने की।

कार्यक्रम में पहुंचते ही सीएम नायब सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंच पर आते ही खाप प्रतिनिधियों ने उनके सिर पर पगड़ी बांधी और दादा बाढ़ देव पूनिया की चांदी की प्रतिमा भेंट की। आज के समारोह में सीएम को सर्वजातीय खाप द्वारा ‘हरियाणा रत्न’ सम्मान भी प्रदान किया जा रहा है।

समारोह में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व डीपी वत्स सहित हरियाणा और राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खाप की ओर से कार्यक्रम में सामुदायिक केंद्र भवन और आधुनिक पुस्तकालय बनवाने की मांग भी रखी गई।

BJP प्रभारी सतीश पूनिया का बयान

सतीश पूनिया ने कहा कि पहले हरियाणा का मुख्यमंत्री एक जाति का माना जाता था, मगर अब हरियाणा का सीएम पूरे समाज का है। उन्होंने किसानों, जवानों और खिलाड़ियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की धरती ने देश को स्वाभिमान, पराक्रम और संघर्ष की सीख दी है।

मंत्री रणबीर गंगवा का स्वागत भाषण

खरक पूनिया में सीएम नायब सैनी का भव्य सम्मान समारोह, खाप ने दिया ‘हरियाणा रत्न’ सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री रणबीर गंगवा ने स्वागत भाषण के साथ की। उन्होंने खाप प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में भाईचारा बढ़ता है और सभी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।

आयोजन का महत्व

प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि यह कार्यक्रम दादा बाढ़ देव पूनिया के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जिन्हें खाप समाज में आदर्श नेतृत्व और न्यायप्रियता के प्रतीक के रूप में माना जाता है।
गांव में रैली, सुरक्षा और प्रबंधन के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments