Wednesday, April 1, 2026
Homeजिला न्यूज़हिसारपूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पहुंची हांसी, बोले – समाज...

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पहुंची हांसी, बोले – समाज को जोड़ना ही उद्देश्य, सत्ता नहीं

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही सद्भाव यात्रा सोमवार को हिसार जिले के हांसी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा का शुभारंभ हांसी विश्रामगृह से हुआ और यह उमरा गेट, छाबड़ा चौक, लम्बा बाजार, चोपटा, बड़सी गेट, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, काली देवी चौक, सचिवालय और ढाणी पीरवाली होते हुए ढाणी पिरान पर संपन्न हुई।

इस दौरान पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, प्रेम मलिक और डॉ. साक्षी मान समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता यात्रा में शामिल हुए, हालांकि हुड्डा गुट से कोई चेहरा नजर नहीं आया।

अंबेडकर चौक पर पहुंचने के बाद बृजेंद्र सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा अब तक करीब 400 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह इस बात का संकेत है कि हरियाणा सामाजिक एकता और भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।

बृजेंद्र सिंह ने कहा, “यह यात्रा समाज को जोड़ने का प्रयास है, सत्ता प्राप्ति का अभियान नहीं। यदि समाज को तोड़ने वालों को समय पर जवाब नहीं दिया गया, तो स्थिति बिगड़ सकती है। यह यात्रा समय की मांग है, चुनाव की नहीं।”

जब उनसे भाजपा छोड़ने के कारण पूछे गए, तो उन्होंने कहा, “मैं सर छोटूराम का वंशज और चौधरी बीरेंद्र सिंह का पुत्र हूं। भाजपा ने मुझे पद तो दिया, लेकिन उसकी विचारधारा से खुद को जोड़ नहीं पाया। कांग्रेस में हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब गुटबाजी से ऊपर उठकर मजबूत संगठन के रूप में उभर रही है। वहीं, संपत सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के भीतर संवाद हुआ होता, तो हालात अलग हो सकते थे।

यात्रा के बाद हांसी में रात्रि विश्राम किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग पूर्व सांसद से मिलने पहुंचे और यात्रा के उद्देश्य का समर्थन जताया।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments