Thursday, April 2, 2026
Homeजिला न्यूज़रोहतकभूपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला: कहा- हरियाणा बना देश का सबसे...

भूपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला: कहा- हरियाणा बना देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश, किसानों से किया मजाक

रोहतक, 26 अक्टूबर:
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक द्वेष भावना से काम कर रही है। राव नरेंद्र के खिलाफ जो केस दर्ज किया गया है, वह पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना के तहत किया गया है।

हुड्डा ने कहा कि राव इंद्रजीत अगर कह रहे हैं कि “चापलूसी करके सीएम बन जाता,” तो उन्हें उसी से बात करनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन चुका है। प्रदेश में लगभग 60 गैंग सक्रिय हैं, जबकि गैंगस्टर विदेशों में पहले से थे, पर कांग्रेस के समय कानून व्यवस्था इतनी मजबूत थी कि वे हरियाणा में पैर नहीं जमा पाए।

भूपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला: कहा- हरियाणा बना देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश, किसानों से किया मजाक

पूर्व सीएम ने कहा कि “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” किसानों के साथ भद्दा मजाक है। अगर सब कुछ पोर्टल से चलाना है तो फिर मंत्रियों और सरकार की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय गन्ने का भाव लगातार बढ़ाया गया था, जबकि भाजपा सरकार ने किसानों की लागत बढ़ा दी और कीमत घटा दी, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है। “कहा गया था कि किसान की आय 2022 तक दोगुनी होगी, लेकिन हकीकत में किसान की लागत दोगुनी हो गई। आज धान और बाजरे जैसी फसलों पर भी एमएसपी नहीं मिल रही,” उन्होंने कहा।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments