Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधभिवानी में शराब ठेके पर मारपीट के बाद युवक की मौ*त, ठेकेदार...

भिवानी में शराब ठेके पर मारपीट के बाद युवक की मौ*त, ठेकेदार और सेल्समैन पर ह*त्या का केस दर्ज

भिवानी जिले के गांव पुर में शराब ठेके पर हुई मारपीट के बाद 34 वर्षीय अजीत की मौत हो गई। पुलिस ने शराब ठेकेदार लीलू और सेल्समैन अजय के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

भिवानी जिले के गांव पुर में शराब ठेके पर मारपीट के बाद एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में शराब ठेकेदार लीलू और सेल्समैन अजय के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय अजीत के रूप में हुई है, जो गांव पुर का ही निवासी था और पशुपालन का काम करता था।

अजीत के भाई धीरा ने बवानीखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अक्टूबर की शाम अजीत अपने साथी रविन्द्र उर्फ बिन्द्र के साथ शराब लेने गया था। वहां ठेकेदार और सेल्समैन ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और पहले दूसरों को शराब देने की बात कहकर पीछे हटने को कहा। जब अजीत ने विरोध किया तो दोनों ने ठेके के बाहर निकालकर उसकी बेहरमी से पिटाई की

रविन्द्र किसी तरह भाग गया, लेकिन अजीत को बुरी तरह घायल किया गया। अगले दिन सुबह उसे बवानीखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत बिगड़ने पर किरावड़ भट्ठे पर ले जाया गया।

31 अक्टूबर को उसकी बहन शीला के घर तोशाम में जागरण के दौरान अजीत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तोशाम के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

परिवार का आरोप है कि अजीत की मौत 19 अक्टूबर को हुई मारपीट की चोटों के कारण हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिवानी नागरिक अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments