Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधभिवानी में युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार,...

भिवानी में युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी और डंडा बरामद

भिवानी जिले के थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई एक गाड़ी और एक डंडा भी बरामद किया है।

शिकायत में बताया — चाचा ने बस अड्डे पर बुलाकर कराया अपहरण

गांव कुंगड़ निवासी रितिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 सितंबर को वह घर पर मौजूद था, तभी उसके चाचा विशाल का फोन आया और उसने उसे बस अड्डा कुंगड़ पर बुलाया। वहां विशाल के साथ जींद के धमतान निवासी विनोद भी गाड़ी लेकर मौजूद था।

विनोद ने जबरदस्ती रितिक को गाड़ी में बैठा लिया और रास्ते में अन्य लोग भी सवार हो गए। आरोपी रितिक को गांव सिवाड़ा से तालु रोड के बीच रजवाहा पर लेकर गए, जहां उन्होंने उसकी पिटाई की और घायल हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

भिवानी में युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी और डंडा बरामद

चार आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी और डंडा बरामद

उप निरीक्षक प्रेम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव धमतान साहिब निवासी विनोद, गांव धमतान निवासी रिंकू, बवानीखेड़ा के वार्ड-5 निवासी गोविंद और भैणी ठाकरान निवासी विशाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक मैग्नेट कार और एक डंडा बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments