Monday, April 6, 2026
Homeजिला न्यूज़भिवानीभिवानी में LCLO यूनियन ने मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव...

भिवानी में LCLO यूनियन ने मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव किया, मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

भिवानी में लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर (LCLO) के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर नेहरू पार्क में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद वे हरियाणा की मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पहुंचे और वहाँ घेराव करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मंत्री के पीए को ज्ञापन सौंपा, जिसमें अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की गई।

LCLO यूनियन की मांगें:
हरियाणा के जिला प्रधान प्रवीण ने बताया कि 2023 में क्रिड डिपार्टमेंट में CPLO (क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर) की भर्ती निकाली गई थी। परीक्षा देने वाले कुछ उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग के समय CPLO से LCLO पद पर बदल दिया गया, जबकि कुछ को CPLO ही बनाए रखा गया।

भिवानी में LCLO यूनियन ने मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव किया, मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

वेतन और कमीशन का मुद्दा:
सरकार ने CPLO को 6 हजार रुपए वेतन और कमीशन देने की घोषणा की थी, जबकि LCLO को केवल कमीशन देने की बात कही गई। 18 महीनों तक काम करने के बावजूद LCLO को न वेतन मिला और न कमीशन। यूनियन की मांग है कि जिन पदों का एग्जाम लिया गया था, वही पद उन्हें दिया जाए

युवाओं का रोष:
कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि 2023 में 90 हजार बच्चों ने CPLO पद के लिए परीक्षा दी थी, जिसमें 9 करोड़ रुपए फीस के रूप में सरकार को प्राप्त हुए। लेकिन ज्वाइनिंग LCLO पद पर कर दी गई। अब यूनियन की मांग है कि सरकार सी ग्रेड की नौकरी या सही पद प्रदान करे।

आगे की रणनीति:
यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments