Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधबास में महिला ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मारपीट...

बास में महिला ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मारपीट और धमकी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

बास पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

पीड़िता ने बताया कि बीती रात उसके पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, गालियां दीं और डंडों से हमला किया। गंभीर हालत में उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।

बास में महिला ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मारपीट और धमकी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता की शादी 17 अक्टूबर 2023 को हुई थी और उनका एक सवा साल का बेटा है। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

पति रेलवे में सरकारी नौकरी करते हैं। करीब नौ महीने पहले भी उसे पीटा गया था, जिसके बाद वह रिश्तेदारों के कहने पर ससुराल लौट आई थी। बीती रात फिर झगड़ा हुआ, उसे गालियां दी गईं और डंडों से पीटा गया। पीड़िता ने डर के मारे 112 पर फोन किया और बाद में अपने भाई को सूचना दी, जिसने उसे अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के शरीर पर चार चोटें दर्ज की गईं। काउंसलिंग और दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद पुलिस ने जांच की। जांच में पति द्वारा मारपीट, गाली-गलौज, दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप सही पाए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 85, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments