Wednesday, April 1, 2026
Homeअपराधएएसआई संदीप लाठर की तेरहवीं पर जुटे नेता, दुष्यंत चौटाला बोले- परिवार...

एएसआई संदीप लाठर की तेरहवीं पर जुटे नेता, दुष्यंत चौटाला बोले- परिवार को जल्द मिले न्याय

रोहतक जिले में साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर की शुक्रवार को तेरहवीं की रस्म और श्रद्धांजलि सभा जुलाना के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई। श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, किसान नेता राकेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत सहित कई नेता और स्थानीय लोग पहुंचे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि “परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। रोहतक और चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले में तेजी से जांच करनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। सरकार ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाए।”

वहीं, संदीप लाठर की पत्नी संतोष ने कहा कि “हमें पुलिस कार्रवाई पर विश्वास है और हम सरकार से न्याय की उम्मीद रखते हैं।”

एएसआई संदीप लाठर की तेरहवीं पर जुटे नेता, दुष्यंत चौटाला बोले- परिवार को जल्द मिले न्याय

रोहतक जिले में साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर की शुक्रवार को तेरहवीं की रस्म और श्रद्धांजलि सभा जुलाना के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई। श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, किसान नेता राकेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत सहित कई नेता और स्थानीय लोग पहुंचे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि “परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। रोहतक और चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले में तेजी से जांच करनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। सरकार ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाए।

14 अक्टूबर को की थी आत्महत्या

एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर की दोपहर गांव लाढोत में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया और 4 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें आईपीएस वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है।

निष्पक्ष जांच की मांग

संदीप के ममेरे भाई संजय देशवाल ने कहा कि आईपीएस वाई पूरन कुमार और एएसआई संदीप लाठर दोनों मामलों की संयुक्त जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि “दोनों परिवारों की संतुष्टि के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। साथ ही दोनों की संपत्तियों की भी जांच होनी चाहिए।”

संजय देशवाल ने कहा कि “भाई की मौत को जातीय रंग देने का प्रयास नहीं होना चाहिए। हमने खापों और संगठनों से अपील की है कि 2016 जैसा इतिहास न दोहराया जाए। हमें सिर्फ न्याय चाहिए, राजनीति नहीं।”

घटनास्थल पर नहीं मिली गोली

परिवार के अनुसार, घटनास्थल से पुलिस को अभी तक गोली नहीं मिली है। गोली सिर के आरपार होकर पेड़ पर लगी, लेकिन बरामद नहीं हुई। एसआईटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

आईपीएस पूरन कुमार और लाठर केस की कड़ी जुड़ी

6 अक्टूबर को रोहतक में शराब कारोबारी की शिकायत पर आईजी वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ एफआईआर हुई थी। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई संदीप लाठर भी शामिल थे।
इसके बाद 7 अक्टूबर को आईपीएस वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। 8 पेज के सुसाइड नोट में 15 अफसरों के नाम थे। 11 अक्टूबर को लाठर से एसआईटी ने पूछताछ की और 14 अक्टूबर को उन्होंने खुदकुशी कर ली।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments