Monday, March 30, 2026
Homeशिक्षा7 साल बाद भी नहीं बनी कॉलेज की बिल्डिंग, प्राइमरी स्कूल के...

7 साल बाद भी नहीं बनी कॉलेज की बिल्डिंग, प्राइमरी स्कूल के दो कमरों में चल रहा है भजनलाल राजकीय महाविद्यालय

हिसार के बालसमंद में स्थित चौधरी भजनलाल राजकीय महाविद्यालय पिछले 7 सालों से प्राइमरी स्कूल के दो कमरों में चल रहा है। 400 से अधिक विद्यार्थी बिना सुविधाओं के पढ़ाई कर रहे हैं। शिलान्यास के डेढ़ साल बाद भी बिल्डिंग निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

हिसार जिले के बालसमंद गांव में स्थित चौधरी भजनलाल राजकीय महाविद्यालय पिछले सात सालों से एक प्राइमरी स्कूल के दो कमरों में संचालित हो रहा है। इस कॉलेज में वर्तमान में 400 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो पर्याप्त जगह मिल पा रही है और न ही मूलभूत सुविधाएं।

यह कॉलेज वर्ष 2018 में शुरू हुआ था और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के नाम पर इसका नामकरण बिश्नोई परिवार ने करवाया था। लेकिन नामकरण के बावजूद आज तक कॉलेज की अपनी इमारत नहीं बन पाई।

इसी साल 7 मार्च 2024 को कॉलेज भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 20 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई बिल्डिंग की नींव रखी थी। बावजूद इसके, डेढ़ साल का समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

कॉलेज में सुविधाओं की कमी के कारण विद्यार्थियों की संख्या लगातार घट रही है। यही वजह है कि छात्रों की कमी से बीकॉम स्ट्रीम को बंद करना पड़ा। ग्रामीणों ने कई बार सरकार से कॉलेज भवन के निर्माण की मांग की है और इस संबंध में मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी गुहार लगाई है।

7 साल बाद भी नहीं बनी कॉलेज की बिल्डिंग, प्राइमरी स्कूल के दो कमरों में चल रहा है भजनलाल राजकीय महाविद्यालय

फिलहाल कॉलेज की कक्षाएं गांव के ही प्राइमरी स्कूल में लग रही हैं, जहां कमरों की संख्या, खेल मैदान और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द ही कॉलेज भवन का निर्माण नहीं हुआ, तो उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होगी।

Sonu Baali
Sonu Baalihttp://khasharyananews.com
संस्थापक, खास हरियाणा न्यूज़- हरियाणा की ज़मीन से जुड़ा एक निष्पक्ष और ज़मीनी पत्रकार। पिछले 6+ वर्षों से जनता की आवाज़ को बिना किसी एजेंडे के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। देसी अंदाज़ और सच्ची पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। 🌐 khasharyana.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments